अमरीकी अधिकारी संयम से काम लें, गुटेरेस की अपील
प्रदर्शनकारियों के साथ अमरीकी पुलिस के व्यवहार पर राष्ट्रसंघ ने चिंता जताते हुए संयम बरतने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने अमरीका में जारी विरोध प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध पुलिस के हिंसक व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरीकी अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में वे अधिक से अधिक धैर्य से काम लें।
एंटोनियों गुटेरेस ने ट्वीट किया है कि अमरीका की सड़कों पर हिंसा को देखकर बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने लिखा की राषट्रसंघ के मेज़बान नगर की सड़को पर हिंसा से मन बहुत दुखी है। गुटेरेस के अनुसार गिले-शिकवे, शांतिपूर्ण ढंग से हल किये जा सकते हैं। इससे पहले राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार आयोग ने अमरीकी पुलिस के हाथों एक अश्वेत अमरीकी की हत्या की निंदा करते हुए अमरीकी अधिकारियों से अनुरोध किया था कि इस प्रकार की घटनाओं को दोबारा होने से रोका जाए।