काबुल, नमाज़ियों पर फिर हमला, इमाम सहित 4 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i88189-काबुल_नमाज़ियों_पर_फिर_हमला_इमाम_सहित_4_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान के एक सरकारी कर्मी ने बताया है कि पश्चिमी काबुल की एक मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज़ के दौरान बम धमाके से इमाम सहित कम से कम 4 लोग हताहत और 8 घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०२० १६:२५ Asia/Kolkata
  • काबुल, नमाज़ियों पर फिर हमला, इमाम सहित 4 हताहत

अफ़ग़ानिस्तान के एक सरकारी कर्मी ने बताया है कि पश्चिमी काबुल की एक मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज़ के दौरान बम धमाके से इमाम सहित कम से कम 4 लोग हताहत और 8 घायल हो गये।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार गृहमंत्रालय के प्रवक्ता तारिक़ आरियान ने बताया कि बम मस्जिद के अंदर रखा गया था किन्तु उनके पास और अधिक ब्योरा नहीं था।

पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में लेकर घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया।

धमाके की अब तक किसी व्यक्ति या गुट ने ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है किन्तु जारी महीने के आरंभ में एक मस्जिद पर हमले की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार की थी।

धमाके में मारे गये मस्जिद के इमाम, शहर की प्रसिद्ध धार्मिक हस्ती थे। अफ़ग़ानिस्तान में हालिया दिनों के दौरान हिंसा में वृद्धि हुई है। (AK)