कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने वाली हैः एंथनी फ़ाउची, कब...
https://parstoday.ir/hi/news/world-i88286-कोरोना_वायरस_की_दूसरी_लहर_आने_वाली_हैः_एंथनी_फ़ाउची_कब...
अमरीका में नैश्नल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एलर्जी ऐन्ड इन्फ़ेक्शस डिज़ीज़ के निदेशक व इम्यूनॉलजिस्ट एंथनी फ़ाउची ने कहा है कि जाड़े के मौसम में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का आना लगभग पक्का है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०२० ०६:४८ Asia/Kolkata
  • कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने वाली हैः एंथनी फ़ाउची, कब...

अमरीका में नैश्नल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एलर्जी ऐन्ड इन्फ़ेक्शस डिज़ीज़ के निदेशक व इम्यूनॉलजिस्ट एंथनी फ़ाउची ने कहा है कि जाड़े के मौसम में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का आना लगभग पक्का है।

द इंडिपेन्डंट के मुताबिक़, डॉक्यर एंथनी फ़ाउची से जब पूछा गया कि क्या जाड़े के मौसम में दुनिया में कोरोना वायरस फैलने की दूसरी लहर शुरू होगी, तो उन्होंने कहा कि इस वायरस का फैलना लगभग पक्का है क्योंकि यह वायरस बहुत तेज़ी से फैलता है और पूरी दुनिया में फैल चुका है।

एंथनी फ़ाउची ने इस बात का जिक्र करते हुए कि अमरीका में कोरोना वायरस के फैलने की नज़र से थोड़ा स्थिरता आयी है, कहा कि कोरोना वायरस दुनिया से ख़त्म नहीं होगा और जाड़े के मौसम में इसका लौटना पक्का है।

ग़ौरतलब है इस वक़्त कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में अमरीका सबसे ऊपर है। इसी तरह इस वायरस से मरने वालों की तादाद की नज़र से भी अमरीका सबसे आगे है।

रिपोर्ट मिलने तक अमरीका में कोरोना वायरस से 1 लाख़ 17 हज़ार 884 लोगों की मौत हो चुकी है कि जबकि इस देश में इस वायरस की चपेट में आने वालों की तादाद 21 लाख, 66 हज़ार 531 हो चुकी है। (MAQ/N)