कोरोना के नए लक्षणों की सूची
https://parstoday.ir/hi/news/world-i88625-कोरोना_के_नए_लक्षणों_की_सूची
अमरीका में बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के केंद्र ने कोविड-19 के लक्षणों की पूरी सूची जारी कर दी है जिसमें कुछ नए लक्षण भी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०२० ०६:४६ Asia/Kolkata
  • कोरोना के नए लक्षणों की सूची

अमरीका में बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के केंद्र ने कोविड-19 के लक्षणों की पूरी सूची जारी कर दी है जिसमें कुछ नए लक्षण भी हैं।

अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि के साथ ही इस देश में बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के केंद्र ने कोविड-19 के लक्षणों की पूरी सूची जारी कर दी है जिनमें कई नए लक्षण भी शामिल हैं। इस केंद्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 में ग्रस्त होने वालों में विभिन्न प्रकार के लक्षण रिपोर्ट किए गए हैं जो हल्के या गंभीर रूप से सामने आ सकते हैं। इसी तरह ये लक्षण कोरोना वायरस से संक्रमित होने के 2 से 14 दिन में सामने आते हैं।

 

इस केंद्र के विशेषज्ञों ने नाक बहने को भी कोविड-19 के लक्षणों में शामिल कर लिया है। अमरीका में बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के केंद्र ने कोविड-19 में ग्रस्त होने के जो लक्षण अपनी सूची में शामिल किए हैं, वे इस प्रकार हैंः नाक बहना, खांसी, दस्त, थकन, बुख़ार, कपकपाहट, सिर दर्द, सांस फूलना, शरीर व मांस पेशियों का दर्द, मतली और उलटी, सूंघने व चखने की शक्ति का चला जाना, गले में दर्द।

 

अमरीका में बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के केंद्र ने इसी तरह कहा है कि अगर किसी में आगे बताए जा रहे लक्षण सामने आते हैं तो उसे तुरंत डाॅक्टर के पास जाना चाहिए। सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, सिर चकराना, सो कर जागने में परेशानी या जागते रहने में परेशानी और होंठो या चेहरे के रंग में बदलाव। (HN)