अफ़ग़ानिस्तान में 26 तालेबान मारे गए और 15 हुए घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i88822-अफ़ग़ानिस्तान_में_26_तालेबान_मारे_गए_और_15_हुए_घायल
अफ़ग़ानिस्तान में 26 तालेबान मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०२० १४:१२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में 26 तालेबान मारे गए और 15 हुए घायल

अफ़ग़ानिस्तान में 26 तालेबान मारे गए।

ये तालेबान अलग अलग प्रांतों में अफ़ग़ान फ़ौजियों के साथ झड़प में मारे गए।

संवाददाता के मुताबिक़, अफ़ग़ान गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ग़ज़्नी और क़न्धार प्रांत में अफ़ग़ान फ़ौजियों के साथ झड़प में 11 तालेबान मारे गए और 11 घायल भी हुए।

ग़ज़्नी, पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान का अशांत प्रांत है जहाँ न सिर्फ़ तालेबान बल्कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश भी मौजूद है।

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भी रविवार को बताया कि दक्षिण पूर्वी प्रांत ज़ाबुल के शेंकी ज़िले में अफ़ग़ान फ़ौजियों और तालेबान के बीच झड़प हुयी, जिसमें 9 तालेबान मारे गए और 4 घायल हुए।

दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान के टीवी चैनल वन ने हेरात प्रांत में अफ़ग़ान फ़ौजियों के साथ झड़प में 6 तालेबान के मारे जाने की ख़बर दी है।

हेरात के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि देश की पुलिस पर तालेबान के हमले बढ़ गए हैं। (MAQ/N)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए