इस्लामाबाद में मंदिर निर्माण के ख़िलाफ़ याचिका पर फ़ैसला सुरक्षित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i88859-इस्लामाबाद_में_मंदिर_निर्माण_के_ख़िलाफ़_याचिका_पर_फ़ैसला_सुरक्षित
पाकिस्तान में इस्लमाबाद हाई कोर्ट ने केन्द्रीय राजधानी में मंदिर के निर्माण के ख़िलाफ़ याचिका पर कैपिटल डेवलपमेंट एथार्टी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०२० १५:३३ Asia/Kolkata
  • इस्लामाबाद में मंदिर निर्माण के ख़िलाफ़ याचिका पर फ़ैसला सुरक्षित

पाकिस्तान में इस्लमाबाद हाई कोर्ट ने केन्द्रीय राजधानी में मंदिर के निर्माण के ख़िलाफ़ याचिका पर कैपिटल डेवलपमेंट एथार्टी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

इस्लमाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस आमिर फ़ारूक़ ने मंदिर के निर्माण के ख़िलाफ़ एक नागरिक चौधरी तनवीर की याचिका पर सुनवाई की जिसके दौरान अदालत ने सीडीए से पूछा कि प्लाट कहां स्थित है और किस मक़सद के लिए इस्तेमाल होगा? इस पर सीडीए की ओर से जवाब दिया गया कि एच नाइन टू में 2016 में प्लाट देने के बारे में कार्रवाई शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि यह जगह हिंदू समुदाय को मंदिर, कम्युनिटी सेंटर या शमशान घाट के लिए एलाट की गई थी और इसी प्लाट के साथ ईसाई, क़ादियानी और बौद्ध मत के मानने वालों के लिए क़ब्रिस्तान की जगह एलाट की जा चुकी है।

सुनवाई के दौरान डिप्टी एटार्नी जनरल राजा ख़ालिद महमूद ने कहा कि इस मामले में इस्लामी वैचारिक परिषद से राय ली गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है, संविधान ग़ैर मुस्लिमों को इसकी अनुमति देता है।

अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद फ़ैसला सुरक्षित कर लिया।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए