पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का गिरफ़्तारी वारेंट जारी
पाकिस्तान की नैब की अदालत ने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी की गिरफ़्तारी का वारेंट कर दिया।
इस्लामाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नैब की अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पिपल्ज़ पार्टी के सहभागी चेयरमैन आसिफ़ अली ज़रदारी की गिरफ़्तार का वारेंट नैब को भेज दिया है।
पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी की गिरफ़्तार का यह वारेंट ज़मानती है। बताया गया है कि आसिफ़ अली ज़रदारी 50 हज़ार रुपये के ज़मानती मुचलकों पर गिरफ़्तारी से बच सकते हैं।
नैब ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी में पेश नहीं हो रहे हैं, इसीलिए उनकी गिरफ़्तारी का ज़मानी वारेंट जारी किया जा रहा है।
नैब अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी 50 हज़ार रुपये के ज़मानती मुचलके और एक ज़मानतकर्ता पेश करें और यदि ऐसा नहीं किया तो उन्हें गिरफ़्तार करके अदालत में पेश कर दिया जाए। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!