बोलीविया की अंतरिम राष्ट्रपति भी कोरोना से संक्रमित
Jul १०, २०२० ११:५८ Asia/Kolkata
बोलीविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अनेज चावेज़ कोरोना से संक्रमित पायी गयी हैं।
अंतरिम राष्ट्रपति ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं सामान्य महसूस कर रही हूं और अलग-थलग रहकर काम करुंगी।
इससे पहले बोलीविया के स्वास्थ्य मंत्री, सेंट्रल बैंक के प्रमुख और राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और उनका इलाज जारी है।
बोलीविया में अब तक कोरोना के 43000 मामले सामने आए हैं और 1500 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गत 11 मार्च को कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया था। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
टैग्स