कोविड-19 कहां से पैदा हुई, डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ, लगाएंगे पता
विश्व स्वास्थ्य संगठन के दो विशेषज्ञ यह पता लगाने के लिए कि कोविड-19 वैश्विक महामारी कहां से निकली है, एक बड़े अभियान के तहत ज़मीनी काम पूरा करने के लिए अगले दो दिन चीन की राजधानी बीजिंग का दौरा करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक बयान में कहा कि एक पशु स्वास्थ्य विशेषज्ञ और एक महामारी के वैज्ञानिक अपनी यात्रा के दौरान भविष्य के अभियान के लिए काम करेंगे जिसका मक़सद यह पता लगाना है कि यह विषाणु पशुओं से मनुष्यों तक कैसे फैला?
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह विषाणु चमगादड़ों से पैदा हुआ और फिर कस्तूरी बिलाव या पैंगोलिन जैसे अन्य स्तनधारी प्राणियों में फैला और इसके बाद पिछले साल के अंत में चीनी शहर वुहान के खाद्य बाज़ार में लोगों तक फैला।
मई में विश्व स्वास्थ्य महासभा में 120 से अधिक देशों ने विषाणु की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच की मांग की थी। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!