कोरोना से अब कोई डर नहीं, रूस में बना वैक्सीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89031-कोरोना_से_अब_कोई_डर_नहीं_रूस_में_बना_वैक्सीन
रूस के एक विश्वविद्यालय के डीन ने कोरोना वायरस के पहले वैक्सीन के का क्लिनीकल टेस्ट सफलता के साथ हो गया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul १२, २०२० १७:४७ Asia/Kolkata
  • कोरोना से अब कोई डर नहीं, रूस में बना वैक्सीन

रूस के एक विश्वविद्यालय के डीन ने कोरोना वायरस के पहले वैक्सीन के का क्लिनीकल टेस्ट सफलता के साथ हो गया है।

सेचीनवा विश्व विद्यालय के चिकित्सा और तकनीक शोध विभाग के डीन वादीम तारासोफ़ ने बताया है कि कोरोना वायरस के वैक्सीन का पहला क्लीनीकल टेस्ट कुछ लोगों पर सफलता के साथ किया गया।

उनका कहना था कि यह लोग कोरोना के मरीज़ थे और उन्होंने स्वेच्छा से टेस्ट के लिए ख़ुद को पेश किया था।

रूसी वेबसाइट रशा टूडे का कहना है कि इन मरीज़ों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जबकि दूसरे गुट को 20 जुलाई को छुट्टी दी जाएगी।

इस विश्वविद्यालय में महामारी के शोध विभाग के प्रबंधक एलेक्ज़ेडर लोकाचिफ़ का कहना है कि कोविड-19 बीमारी के वैक्सीन ने परीक्षण के दौरान अपना असर दिखाया।

इससे पहले रुस के रक्षामंत्रालय ने भी शुक्रवार को कोरोना वायरस के वैक्सीन के क्लीनिकल चरण के सफल परीक्षण की सूचना दी थी। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए