रॉ समर्थित 6 आतंकी गिरफ़्तार, पाकिस्तान का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89221-रॉ_समर्थित_6_आतंकी_गिरफ़्तार_पाकिस्तान_का_दावा
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत से भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के लिए काम करने के आरोप में 6 आतंकियों को गिरफ़्तार करने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०२० ०९:०८ Asia/Kolkata
  • रॉ समर्थित 6 आतंकी गिरफ़्तार, पाकिस्तान का दावा

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत से भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के लिए काम करने के आरोप में 6 आतंकियों को गिरफ़्तार करने का दावा किया है।

पाकिस्तान के जीयो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने यह एलान किया है कि गिरफ़्तार किए गए 6 आतंकी भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के एजेंट के तौर पर काम करते थे। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के अनुसार गिरफ़्तार किए गए आतंकी सिंध प्रांत के कराची शहर में किसी बड़ा आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे कि समय रहते उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और उनकी आतंकी योजना को विफल बना दिया गया। पाकिस्तान पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तार किए गए आतंकियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के इन आरोपों का आभी भारत की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में कराची में स्थित शेयर बाज़ार की इमारत पर 4 आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 4 सुरक्षा गार्ड और एक पुलिस अधिकारी सहित 7 लोग हताहत हुए थे। याद रहे कि पाकिस्तान में कई आतंकवादी गुट सक्रीय हैं, जिनमें सिपाहे सहाबा, लशकरे झंगवी, जमातुल अहरार और पाकिस्तान तालेबान शामिल हैं। यह सभी आतंकी गुट पाकिस्तान के आम नागरिकों और विशेषकर शिया समुदाय के लोगों के जनसंहार में शामिल रहते हैं। (RZ)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए