अमरीका के एक और युद्धक समुद्री जहाज़ में आग
अमरीका के तट पर इस देश के एक और युद्धक समुद्री जहाज़ में आग लग गई है।
अमरीकी मीडिया ने ख़बर दी है कि इस देश की नोरफ़ोल्क बंदरगाह पर खड़े एक युद्धक समुद्री जहाज़ कियरसार्ज में आग लग गई है। ख़बरों के अनुसार आग को नियंत्रित कर लिया गया है। अमरीकी मीडिया का कहना है कि यह आग 17 जुलाई को लगी थी। आग लगने का कारण यह बताया गया है कि वेल्डिंग के दौरान उड़ने वाली चिंगारी प्लास्टिक के पदार्थ पर जा गिरी थी। इस घटना के बाद अमरीकी नौसेना ने इस बंदरगाह में मौजूद सभी समुद्री जहाज़ों की गतिविधियां रोकने का आदेश दिया है।
अमरीकी नौसेना के एक अधिकारी रोरी ओकोनर ने एक बयान जारी करके बताया है कि समुद्री जहाज़ों की गतिविधियों को रोकने का आदेश इस लिए जारी किया गया है ताकि डाइनामिक्स नास्को नामक जहाज़ बनाने वाली कंपनी के लाइसेंस के साथ काम करने वाले सभी जहाज़, आग से बचने के इस कंपनी के प्रोटोकोल के क्रियान्वयन को सुनिश्चित बना सकें। याद रहे कि गत रविवार को भी अमरीका के यूएसएस बोनहोम नामक युद्धक समुद्री जहाज़ में आग लगी थी जिसे चार दिनों तक भी बुझाया नहीं जा सका था। (HN)