कोरोना से मिलेगा छुटकारा, तैयार हुई वैक्सीन, डब्लूयएचओ ख़ुश
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के नये वैक्सीन के अच्छे परिणामों का स्वागत किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के प्रमुख माइकल रायान ने नई कोरोना वैक्सीन के आरंभिक परिणाम को अच्छी प्रगति क़रार देते हुए कहा है कि अलगे चरण में इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर परीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अच्छी ख़बर है कि कोरोना उपचार पर दुनियाभर में काम किया जा रहा है और इसकी एक वैक्सीन तैयार भी कर ली गयी है।
इससे पहले आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उनकी तैयारी की गयी वैक्सीन सैकड़ों लोगों को इन्जेक्ट की और उसने शरीर के रक्षातंत्र को, कोरोना के मुक़ाबले के योग्य बनाया है।
चीनी विशेषज्ञों ने भी आक्फ़ोर्ड की शैली पर एक और वैक्सीन की तैयारी और उसके सफल परीक्षण की घोषणा की है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!