अमेरिका मुंहतोड़ जवाब के लिए तैयार रहेः चीन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका की ओर से 11 चीनी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अमेरिका अपनी इस कार्यवाही के लिए चीन के मुंहतोड़ जवाब के लिए तैयार रहे।
समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेबीन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि, चीन अमेरिका द्वारा चीनी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे सभी क़ानूनी क़दम उठाएंगे जिससे इन कंपनियों के साथ इंसाफ़ हो सके। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका से मांग की है कि वह अपनी ग़लतियों को सुधारे और चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचे।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने 20 जुलाई सोमवार को चीन की 11 कंपनियों पर अलग-अलग बहानों से प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका लगातार विभिन्न बहानों से चीन पर हांगकांग, ताइवान, शिनजियांग इलाक़ों में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर आरोप लगाता रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस के फैलाव का आरोप भी वॉशिंग्टन बीजिंग पर लगाता आ रहा है। अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए जाने वाले इन आरोपों की वजह से बीजिंग और वॉशिंग्टन के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है और साथ ही अमेरिका की ग़लत नीतियों के वजह से इस तनाव में कोई कमी आती नज़र नहीं आ रही है। (RZ)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए