वाशिंगटन में चीनी राजनयिकों को मिल रही हैं मौत की धमकियां
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89339-वाशिंगटन_में_चीनी_राजनयिकों_को_मिल_रही_हैं_मौत_की_धमकियां
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा चीन के ख़िलाफ़ की जा रही शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०२० ०५:५४ Asia/Kolkata
  • वाशिंगटन में चीनी राजनयिकों को मिल रही हैं मौत की धमकियां

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा चीन के ख़िलाफ़ की जा रही शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा लगातार चीन के ख़िलाफ़ दिए जा रहे नफ़रत भरे और भड़काऊ बयानों के बाद वॉशिंग्टन स्थित चीनी दूतावास पर कई बार हमला हो चुका है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि, अब पानी सिर से ऊपर चला गया है और इसकी वजह है अमेरिका में मौजूद चीनी राजनयिकों को मिलने वाली मौत की धमकियां। उन्होंने अमेरिका की ओर से ह्यूस्टन में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास को 72 घंटों में बंद किए जाने के आदेश को ग़ैर-क़ानूनी, अनुचित और भड़काऊ क़दम बताया है।

उल्लेखनीय है कि, अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प जबसे सत्ता में आए हैं तभी से उन्होंने चीन के ख़िलाफ़ कड़ी नीतियां अपना रखी हैं और व्यापारिक, राजनैतिक व सुरक्षा क्षेत्रों में वे इस देश से टकराते रहे हैं। इसी के साथ अमरीका विभिन्न रास्तों से चीन के आंतरिक मामलों में भी हस्तक्षेप करता रहा है। इस बीच जानकारों का मानना है कि ह्यूस्टन में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के बंद करने के अमेरिकी आदेश के बाद इन दोनों देशों का तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है क्योंकि यह तनाव अब राजनयिक स्तर के युद्ध परिवर्तित हो गया है। वहीं कुछ रिपोर्टों के अनुसार ह्यूस्टन के जवाब में चीन ने अमरीका को धमकी दी है कि वह वूहान में उसके वाणिज्य दूतावास को बंद कर देगा। (RZ)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए