प्रतिबंध लगाकर ट्रम्प, दुनिया पर राज नहीं कर सकतेः
वेनेज़ोएला के विदेशमंत्री ने कहा है कि ट्रम्प एकपक्षीय प्रतिबंध लगाकर पूरी दुनिया पर राज करना चाहते हैं।
जार्ज एरियाज़ा जार्ज ने ट्वीट किया है कि फासीवादी नीतियों के माध्यम से ट्रम्प पूरे विश्व पर राज करना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने प्रतिबंधों का सहारा लिया है। वेनेज़ोएला के विदेशमंत्री का यह ट्वीटर इस देश के कुछ नागरिकों पर अमरीक राष्ट्रपति की ओर से लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद सामने आया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में अक्षम रहने और इसके कारण उत्पन्न लोगों के ग़ुस्से को नियंत्रित करने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति इस प्रकार के हथकण्डे अपना रहे हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति के बेटे और उनसे संपर्क रखने वाले दो भाइयों को प्रतिबंधित किया है।