अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति को बिगाड़ने में विदेशियों की महत्वपूर्ण भूमिकाः करज़ई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89387-अफ़ग़ानिस्तान_की_स्थिति_को_बिगाड़ने_में_विदेशियों_की_महत्वपूर्ण_भूमिकाः_करज़ई
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि इस देश की स्थिति को बिगाड़ने में विदेशियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०२० १७:३९ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति को बिगाड़ने में विदेशियों की महत्वपूर्ण भूमिकाः करज़ई

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि इस देश की स्थिति को बिगाड़ने में विदेशियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार हामिद करज़ई ने अफ़ग़ानिस्तान में संघर्षरत गुटों से रक्तपात रोकने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि हमारे देश की स्थिति को ख़राब करने में विदेशी तत्वों का हाथ रहा है।  उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध का जारी रहना कई देशों के हित में है।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार के देश अफ़ग़ानिस्तान में अशांति चाहते हैं।

हामिद करज़ई ने इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इस अमरीकी क्रियाकलापों का परिणाम बताया था।

याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के बहुत से लोग और अधिकारी तथा बहुत से राजनैतिक विशलेषकों का मानना है कि क्षेत्र के लिए अमरीकी नीतियां ही अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध और रक्तपात का कारण बनी हुई हैं।  इन लोगों का कहना है कि जबतक देश से विदेशी सैनिक वापस नहीं चले जाते उस समय तक अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित नहीं हो सकती।