यूरोप के कुछ हिस्सों में फिर फैलेगा कोरोनाः डब्लूएचओ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89390-यूरोप_के_कुछ_हिस्सों_में_फिर_फैलेगा_कोरोनाः_डब्लूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि यूरोप के कुछ हिस्सों में कोरोना फिर क़हर फैला सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०२० १८:०६ Asia/Kolkata
  • यूरोप के कुछ हिस्सों में फिर फैलेगा कोरोनाः डब्लूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि यूरोप के कुछ हिस्सों में कोरोना फिर क़हर फैला सकता है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोप के प्रभारी ने शुक्रवार को बताया है कि कोविड-19 फिर से यूरोप के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।  डब्लूएचओ के अनुसार एसे में यूरोपीय देशों को बहुत ही अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है और उनको लाॅक डाउन लगाने या उसे उठाने मे बहुत ही अधिक सावधानी से काम लेना होगा।  इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रसंघ के यूरोप मामले के प्रभारी ने उन यूरोपीय क्षेत्रों या देशों के नामका उल्लेख नहीं किया जहां पर कोरोना की दूसरी लहर आने की प्रबल संभावना है।