पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर झड़पों में 22 की मौत
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीमा पर होने वाली झड़पों में 22 लोग मारे गए हैं।
क़ंधार के गवर्नर हयातुल्लाह ख़ान हयात ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा फ़ायर किए गए राॅकेट सीमावर्ती शहर स्पीन बोल्दक के घरों पर गिरे जिसकी वजह से बच्चों व महिलाओं समेत 15 आम नागरिक मारे गए जबकि 80 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान ने भी कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के सीमा रक्षक बलों के साथ झड़प में सात पाकिस्तानी नागरिक मारे गए हैं जबकि 31 घायल हुए हैं।
इन झड़पों पर अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए जाने वाले बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से फ़ायर किए जाने वाले हर राॅकेट के जवाब में वैसा ही हमला किया जाएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने दावा किया है कि उनके देश के सैनिकों ने अपने बचाव में जवाबी कार्यवाही की है। अफ़ग़ान विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की ओर से अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के अंदर किए जाने वाले राॅकेट हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन हमलों के ज़िम्मेदारों के बारे में जांच किए जाने की मांग की है। (HN)