आतंकवाद से मुक़ाबले में दोहरा मानदंड न अपनाया जाएः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89785-आतंकवाद_से_मुक़ाबले_में_दोहरा_मानदंड_न_अपनाया_जाएः_चीन
चीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आतंकवाद जैसी बुराई से मुक़ाबले के समय दोहरे मानदंड को किनारे रखा जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०२० १८:०० Asia/Kolkata
  • आतंकवाद से मुक़ाबले में दोहरा मानदंड न अपनाया जाएः चीन

चीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आतंकवाद जैसी बुराई से मुक़ाबले के समय दोहरे मानदंड को किनारे रखा जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में चीन के स्थाई प्रतिनिधि "ज़ांगजून" ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में यह बात कही। 

"आतंकवाद और सुनियोजित" अपराध नामक शीर्षक के अन्तर्गत आयोजित होने वाली इस बैठक में चीन के प्रतिनिधि ने विश्व समुदाय से मांग की है कि आतंकवाद से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के सामने उसे एकजुट रहना चाहिए।  चीनी प्रतिनिधि का कहना था कि आतंकवाद के मुक़ाबले में दोमुखी नीति अपनाने से यह बुराई और अधिक फैलती है।