चीन का बड़ा फ़ैसला, स्विफ्ट सिस्टम से दूर होंगे चीनी बैंक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i89818-चीन_का_बड़ा_फ़ैसला_स्विफ्ट_सिस्टम_से_दूर_होंगे_चीनी_बैंक
चीन ने एक बड़ा फ़ैसला करते हुए अपने देश के बैंकों से आह्वान किया है कि वह वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन (स्विफ्ट) से दूरी बनाना आरंभ कर दें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०९, २०२० ०६:३५ Asia/Kolkata
  • चीन का बड़ा फ़ैसला, स्विफ्ट सिस्टम से दूर होंगे चीनी बैंक

चीन ने एक बड़ा फ़ैसला करते हुए अपने देश के बैंकों से आह्वान किया है कि वह वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन (स्विफ्ट) से दूरी बनाना आरंभ कर दें।

समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, चीन और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ते तनाव और वॉशिंग्टन द्वारा हांगकांग के अधिकारियों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद चीनी सरकार ने अपने देश के बैंकों से आह्वान किया है कि वह स्विफ्ट बैंकिंग एक्सचेंज सिस्टम से दूरी बनाना आरंभ कर दें और उसके स्थान पर चीन के ही बैंकिंग एक्सचेंज सीस्टम का इस्तेमाल करें। चीन के केंद्रीय बैंक ने रविवार को एक बयान जारी करके यह घोषणा की कि, अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से चीनी और हांगकांग के अधिकारियों के ज़रिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैंकों को वॉशिंग्टन अपना निशाना बना सकता है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम स्थित स्विफ्ट सिस्टम डॉलर द्वारा किए जाने वाले भुगतान को सीधे तौर पर अमेरिका नियंत्रित करता है। चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा किए गए आह्वान के मुताबिक़, इस देश के बैंक चीनी मुद्रा में लेनदेन के साथ चीनी एक्सचेंज प्रणालियों का उपयोग करें, ताकि अमेरिका के पास चीन के वित्तीय लेनदेन पर डेटा कम से कम रहे। याद रहे कि चीन ने वर्ष 2015 में विदेशों से लेनदेन के लिए (सीआईपीएस) नामक मनी एक्सचेंज सिस्टम स्थापित किया था। इस सिस्टम के माध्यम से चीनी कंपनियां युआन (चीनी मुद्रा) में आसानी से व्यापार कर सकें। लगभग दुनिया के 100 ऐसे देश हैं जो चीन के मनी एक्सचेंज सिस्टम (सीआईपीएस) के साथ सहयोग करते हैं। (RZ)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए