अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का कमान्डर गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i9001-अफ़ग़ानिस्तान_में_तालेबान_का_कमान्डर_गिरफ़्तार
अफ़ग़ानिस्तान के क़ुन्दूज़ प्रांत में तालेबान के सरग़ना को गिरफ़्तार किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१६ ११:१० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का कमान्डर गिरफ़्तार

अफ़ग़ानिस्तान के क़ुन्दूज़ प्रांत में तालेबान के सरग़ना को गिरफ़्तार किया गया है।

आवा समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्रलय और राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था ने घोषणा की है कि देश के विशेष सैन्य दस्ते ने रविवार की रात क़ुन्दूज़ प्रांत के ख़ानआबाद शहर में एक कार्यवाही के दौरान तालेबान के कमान्डर क़ारी सलीम और उसके 5 साथियों को गिरफ़्तार कर लिया।

क़ारी सलीम तालेबान का मुखिया है जिसने 2015 में क़ुन्दूज़ पर तालेबान के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी भाग को अशांत करने में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि इस कार्यवाही में दो तालेबान लड़ाके मारे गये तथा तीन एके-47 और राकेट लांचरों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। (AK)