ट्रम्प के छोटे भाई रॉबर्ट का निधन हो गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i90010-ट्रम्प_के_छोटे_भाई_रॉबर्ट_का_निधन_हो_गया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के अनुसार, उनके छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में निधन हो गया है। ट्रम्प ने एक दिन पहले ही अस्पताल पहुंचकर अपने भाई का हालचाल पूछा था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०२० ०८:०४ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के छोटे भाई रॉबर्ट का निधन हो गया

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के अनुसार, उनके छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में निधन हो गया है। ट्रम्प ने एक दिन पहले ही अस्पताल पहुंचकर अपने भाई का हालचाल पूछा था।

शनिवार की रात एक बयान जारी करके ट्रम्प ने कहाः मैं बहुत ही दुखी दिल से यह सूचना दे रहा हूं कि मेरे भाई का आज राज निधन हो गया। वह मेरा सिर्फ़ भाई नहीं, बल्कि मेरा सबसे अच्छा दोस्त था। मुझे उसकी कमी बहुत खलेगी, लेकिन हम फिर एक दूसरे से मिलेंगे। उसकी याद हमेशा मेरे दिल में बाक़ी रहेगी।

71 वर्षीय रॉबर्ट, ट्रम्प से 3 साल छोटे थे। वह एक रीयल स्टेट के कारोबारी थे।

व्हाइट हाउस का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो ‎सकते हैं।

मौत का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। शुक्रवार को ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा था कि उनके भाई एक अज्ञात बीमारी से जूझ रहे थे। स्थिति से परिचित एक सूत्र का कहना है रॉबर्ट ख़ून पतला होने की बीमारी से ग्रस्त थे। msm