चीनः तेल टैंकर और मालवाहक जहाज़ टकराए 14 लोग लापता
Aug २१, २०२० ०३:१९ Asia/Kolkata
चीन में तेल टैंकर और मालवाहक जहाज़ की टक्कर हो जाने के बाद आयल टैंकर में आग लग गई जबकि 14 लोग लापता हो गए। आयल टैंकर में 3 हज़ार टन तेल था।
चीन के मीडिया के अनुसार दुर्घटना के फ़ौरन बाद आयल टैंकर में आग लग गई। कोस्ट गार्ड ने आग बुझाने की तत्काल कोशिश शुरू कर दी लेकिन वह डूब गया। कर्मी दल के तीन लोगों को बचा लिया गया है जबकि 14 लापता हैं।
अगस्त 2017 में पूर्वी सिंगापुर के समुद्री क्षेत्र में अमरीकी युद्धपोत एक आयल टैंकर से टकरा गया था जिसके नतीजे में 10 लोग लापता और 5 घायल हो गए थे। इससे पहले जून 2017 में अमरीकी जहाज़ युएसएस फ़िट्ज़ जेराल्ड और फ़िलिपीन के मालवाहक जहाज़ में होने वाली टक्कर में 7 लोग मारे गए थे।
टैग्स