दाइश और तालेबान के बीच गंभीर झड़प कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i9016-दाइश_और_तालेबान_के_बीच_गंभीर_झड़प_कई_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुटों दाइश और तालेबान के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१६ १२:५३ Asia/Kolkata
  • दाइश और तालेबान के बीच गंभीर झड़प कई हताहत

अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुटों दाइश और तालेबान के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में दाइश और तालेबान के बीच होने वाल गंभीर झड़पों में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं।

नंगरहार प्रांत के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता ने बताया है कि हस्केमीने नगर में तालेबान और दाइश के आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें हुईं जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए। प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में 10 दाइश के आतंकी और 6 तालेबाना हैं।

उन्होंने बताया कि यह झड़प नंगरहार प्रांत के हस्केमीने नगर के निकटवर्ती क्षेत्र में हुई जिमसें दाइश के 15 आतंकवादी घायल हो गए जबकि तालेबान के 4 सदस्य घायल हुए। उन्होंने कहा कि अन्तिम सूचना मिलने तक दोनो पक्षों के बीच झड़पें जारी थीं।