तालेबान का शिष्टमण्डल पाकिस्तान में,शांति के मुद्दे पर होगी चर्चा
अफ़ग़ानिस्तान में शांति प्रक्रिया की समीक्षा के उद्देश्य से तालेबान का एक शिष्टमण्डल पाकिस्तान रवाना हो चुका है।
तालेबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने सोमवार को बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तालेबान का एक शिष्टमण्डल मुल्ला अब्दुलग़नी बरादर के नेतृत्व में दोहा से इस्लामाबाद रवाना हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर इस्लामाबाद जाने वाले इस तालेबान के शिष्टमण्डल का नेतृत्व, मुल्ला अब्दुल ग़नी बरादर कर रहे हैं। इस यात्रा में तालेबान के सदस्य पाकिस्तान के अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध और हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से इस देश की सरकार और तालेबान, हाल ही में एक सहमति तक पहुंचे थे किंतु यह वार्ता अभी शुरू नहीं हो सकी है।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए