कोरोना से निपटने में अमरीका और ब्रिटेन सबसे कमज़ोरः पियू
https://parstoday.ir/hi/news/world-i90338-कोरोना_से_निपटने_में_अमरीका_और_ब्रिटेन_सबसे_कमज़ोरः_पियू
पियू सर्वे केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमरीका और ब्रिटेन ने कोरोना का मुक़ाबला बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०२० १६:४० Asia/Kolkata
  • कोरोना से निपटने में अमरीका और ब्रिटेन सबसे कमज़ोरः पियू

पियू सर्वे केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमरीका और ब्रिटेन ने कोरोना का मुक़ाबला बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं किया।

पियू सर्वे केन्द्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना से निबटने में अमरीका और ब्रिटेन के क्रियाकलाप बहुत ही कमज़ोर रहे हैं।

सीएनएन के अनुसार पियू सर्वे केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विश्व के अन्य देशों की तुलना में कोरोना से निबटने में सबसे कमज़ोर क्रियाकलाप अमरीका और ब्रिटेन के रहे हैं।  इस रिपोर्ट में बताया कहा गया है कि अमरीका में 60 लाख 48 हज़ार 317 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।  इनमें से एक लाख 84 हज़ार 803 लोग कोविड-19 की वजह से मारे गए।इसी प्रकार से ब्रिटेन में कोरोना से तीन लाख 30 हज़ार 368 लोग प्रभावित हुए जिनमें से 41 हज़ार 477 की मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार अन्य विकसित देशों की तुलना में कोरोना की रोकथाम करने में अमरीका और ब्रिटेन के प्रयास, कमज़ोर इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं।  यही कारण है कि कोरोना जैसी समस्या को गंभीरता से न लेने के कारण अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का विरोध किया जा रहा है दूसरी ओर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन पर भी आरोप है कि उन्होंने भी कोरोना के बारे में पारदर्शी ढंग से काम नहीं किया।  उन्होंने कोरोना के ख़तरे को देखते हुए उसके अनुरूप नीतियां निर्धारित नहीं कीं।