अफ़ग़ानिस्तान की मुश्किलों का ज़िम्मेदार अमरीकाः करज़ई
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि देश की वर्तमान समस्याओं का ज़िम्मेदार अमरीका है।
हामिद करज़ई के अनुसार पिछले दो दशकों से अफ़ग़ानिस्तान जिन समस्याओं से जूझ रहा है उसका मुख्य ज़िम्मेदार अमरीका है। उन्होंने कहा कि आज हम जो कुछ परेशानियां सहन कर रहे हैं वे अमरीकी क्रियाकलापों का परिणाम हैं। हामिद करज़ई ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका ने गंभीर अपराध किये हैं। उनका कहना था कि अमरीका ने देश में जगह-जगह पर बमबारी की। उन्होंने अकारण अफ़ग़ानियों को गिरफ़्तार किया अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करज़ई ने कहा कि मेरा अमरीका से मतभेद इसीलिए था कि उसने इस देश के बारे में ग़लत नीतियां अपना रखी थीं। उन्होंने कहा कि अब हम अफ़ग़ानिस्तान में स्थाई शांति की प्रतीक्षा में हैं।
हामिद करज़ई का कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान की सरकार और तालेबान के बीच शांति वार्ता के लिए यह ज़रूरी है कि देश में जारी झड़पों को समाप्त किया जाए।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए