कोरोना के बारे में हमने अबतक पूरी पारदर्शिता दिखाईः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i90639-कोरोना_के_बारे_में_हमने_अबतक_पूरी_पारदर्शिता_दिखाईः_चीन
चीन के राष्ट्रपति ने कहा है कि कोरोना या कोविड-19 के संबन्ध में बीजिंग ने हमेशा ही पारदर्शी ढंग से काम किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०२० ११:४३ Asia/Kolkata
  • कोरोना के बारे में हमने अबतक पूरी पारदर्शिता दिखाईः चीन

चीन के राष्ट्रपति ने कहा है कि कोरोना या कोविड-19 के संबन्ध में बीजिंग ने हमेशा ही पारदर्शी ढंग से काम किया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार शीजी पिंग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में कहा है कि कोरोना के बारे में हमारी नीति पारदर्शी रही है।

वीडियो कांफ़्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस बैठक को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना का दंश झेल रहे देशों को बीजिंग ने अबतक 2 अरब डाॅलर दिये हैं।  उन्होंने कहा कि चीन जैसे ही कोरोना की वैक्सिन तैयार करेगा उसी समय वह उसे विश्व वासियों के हवाले कर देगा।  इससे पहले वाइट हाउस के अधिकारियों ने बीजिंग पर कोरोना के बारे में पारदर्शिता न करने का आरोप लगाया है।  वाइट हाउस पहले ही डब्लूएचओ पर चीन की ओर झुकाव रखने का आरोप लगाते आए हैं।  अमरीका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी जाने वाली आर्थिक सहायता रोक दी है।

इसी बीच रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्‍सीन, स्पूतनीक-V के पहले बैच को आम नागरिकों के लिए जारी कर दिया है।  रूसी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि इस वैक्‍सीन ने गुणवत्‍ता जांच के सभी मानदंडों को पार कर लिया है।  रूसी वैक्सीन को अब आम नागरिकों को लगाने के लिए जारी कर दिया गया है।