पश्चिम के प्रतिबंधों का जवाब ज़रूर दिया जाएगाः रूस
रूस के विदेश मंत्री ने ज़ोर देकर कहा है कि माॅस्को, पश्चिम के संभावित प्रतिबंधों को निरुत्तर नहीं रहने देगा।
रोएटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार सेर्गेई लावरोफ़ ने रशा-1 टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगाए तो रूस, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में जैसे को तैसा के सिद्धांत के अंतर्गत उनका जवाब ज़रूर देगा। इससे पहले शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने भी कहा था कि पश्चिमी देश अलेक्सी नावाल्नी के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में ग़लत सूचनाओं से फ़ायदा उठा कर रूस के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
पश्चिमी देशों विशेष कर जर्मनी का दावा है कि रूस में सरकार के मुख्य विरोधियों में से एक अलेक्सी नावाल्नी को माॅस्को ने ज़हर दिया दिया है जबकि माॅस्को ने कड़ाई से इस आरोप का खंडन किया है। नावाल्नी के बारे में अचानक ही ख़बर आई कि उनकी तबियत ख़राब हो गई है। वो तोम्स्क नामक शहर से मॉस्को जा रहे थे लेकिन फ़्लाइट में उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से ओम्स्क शहर में फ़्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ओम्स्क में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने सुबह से सिर्फ़ चाय पी थी इसलिए उनका ब्लड शुगर लेवल डाउन हो गया और वो बेहोश हो गए। पश्चिमी देशों ने इसे ज़हर ख़ुरानी का मामला बता कर बहुत हंगामा मचाया जिसके बाद रूस ने नावाल्नी को जर्मनी में इलाज कराने की अनुमति दे दी। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए