तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में की 8 पुलिस अधिकारियों की हत्या
https://parstoday.ir/hi/news/world-i90896-तालेबान_ने_अफ़ग़ानिस्तान_में_की_8_पुलिस_अधिकारियों_की_हत्या
अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में तालेबान के हमले में 8 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०२० १२:३३ Asia/Kolkata
  • तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में की 8 पुलिस अधिकारियों की हत्या

अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में तालेबान के हमले में 8 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार तालेबान ने बुधवार की रात नंगरहार प्रांत में तीन पुलिस चौकियों पर हमले किये।  इन हमलों में कम से कम 8 पुलिस अधिकारी मारे गए जबकि 4 सैनिक घायल हो गए।

नंगरहार के ख़ूगियानी नामक क्षेत्र में हुए इस हमले में तालेबान ने 3 अफ़ग़ानी पुलिस अधिकारियों का अपहरण कर लिया।  यह बात ध्यान योग्य है कि तालेबान की ओर से यह हमले एसी स्थिति में किये जा रहे हैं कि जब शनिवार से क़तर की राजधानी दोहा में अफ़ग़ानिस्तान की सरकार और तालेबान के बीच वार्ता पुनः आरंभ होने जा रही है।  इस शांति वार्ता में संघर्ष विराम, अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य, सत्ता के बंटवारे और देश के सुरक्षाबलों में तालेबान की भर्ती जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।