राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमरीका में समय से पहले वोटिंग शुरू
https://parstoday.ir/hi/news/world-i90953-राष्ट्रपति_चुनाव_के_लिए_अमरीका_में_समय_से_पहले_वोटिंग_शुरू
अमरीका के कई राज्यों में राष्ट्रपति चुनाव के लिए समय से पहले मतदान शुरू हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०२० १४:५२ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमरीका में समय से पहले वोटिंग शुरू

अमरीका के कई राज्यों में राष्ट्रपति चुनाव के लिए समय से पहले मतदान शुरू हो गया है।

रिपोर्टों के अनुसार मिनेसोटा, वर्जीनिया, दक्षिणी डकोटा और वायोमिंग राज्यों में राष्ट्रपति चुनाव के लिए समय से पूर्व मतदान शुरू हो गया है। वर्जीनिया के लोग 19 सितम्बर से 2 नवम्बर तक राज्य में स्थापित मतदान केंद्रों पर जा कर अपना वोट डाल सकते हैं। अमरीकी डाक विभाग के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से 23 अक्तूबर तक वोट डाले जा सकते हैं।

 

मिनेसोटा, दक्षिणी डकोटा और वायोमिंग राज्यों में वर्चुअल वोटिंग के लिए अपना नाम लिखवाने वाले नागरिकों से कहा गया है कि वे तीन नवम्बर से पहले डाक के माध्यम से अपना वोट भेज दें अन्यथा पोलिंग स्टेशन जा कर अपना वोट डालने की सुविधा से लाभ उठाएं। अमरीकी मीडिया का कहना है कि समय से पूर्व मतदान शुरू करने का फ़ैसला कोरोना के फैलाव की स्थिति को ध्यान में रख कर किया गया है ताकि मतदाताओं की अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके।

 

याद रहे कि कोरोना से होने वाली मौत के बढ़ते जा रहे आंकड़ों के कारण अमरीका में चुनावी प्रक्रिया बहुत अधिक प्रभावित हुई है और डेमोक्रेट्स व रिपब्लिंस दोनों ही के नेश्नल कन्वेंशन ऑनलाइन आयोजित हुए। कहा जा रहा है कि तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का प्रतिशत भी कोरोना महामारी के फैलाव के दृष्टिगत कम रहेगा। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए