पाकिस्तान में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के भव्य जुलूस निकले
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91429-पाकिस्तान_में_इमाम_हुसैन_अलैहिस्सलाम_के_चेहलुम_के_भव्य_जुलूस_निकले
पाकिस्तान में लोगों की भारी सम्मिलिति से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के चालीसवें दिन के अवसर पर भव्य जुलूस निकाले गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२० ०९:१४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के भव्य जुलूस निकले

पाकिस्तान में लोगों की भारी सम्मिलिति से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के चालीसवें दिन के अवसर पर भव्य जुलूस निकाले गए हैं।

गुरुवार को इस्लामाबाद, लाहौर और कराची समेत पाकिस्तान के विभिन्न छोटे-बड़े शहरों में दसियों लाख लोगों ने इमाम हुसैन और उनके वफ़ादार साथियों की शहादत के चेहलुम के उपलक्ष्य में बड़े बड़े जुलूस निकाले। लोगों ने इस्लामी एकता का प्रदर्शन करते हुए इस साल अरबईन के कार्यक्रम में कर्बला न पहुंच पाने पर दुख प्रकट किया। अरबईन के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूसों में बच्चे और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

 

संभावित ख़तरों से निपटने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने सुरक्षा के कड़े उपाय किए हैं और इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, कराची, पिशावर और क्वेटा में अरबईन के अवसर पर सुरक्षा हाई अलर्ट कर दी है और जुलूसों के रास्तों और उनके आस-पास मोबाइल सेवा बंद कर दी है। पाकिस्तान के एक प्रख्यात शिया धर्मगुरू अल्लामा राजा नासिर अब्बास जाफ़री ने इमाम हुसैन के अरबईन के दिन को पाकिस्तान में शिया व सुन्नी मुसलमानों की एकता का दिन बताया है और कहा है कि केवल एकता के माध्यम से ही दुश्मन की चालों और साज़िशों को नाकाम बनाया जा सकता है। (HN)

 

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए