अफगानिस्तान में भीषण झड़प, 22 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91456-अफगानिस्तान_में_भीषण_झड़प_22_की_मौत
अफगानिस्तान में तालिबान और सैनिकों के बीच होने वाले झड़प में 33 लोग मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०२० १०:२३ Asia/Kolkata
  • अफगानिस्तान में भीषण झड़प, 22 की मौत

अफगानिस्तान में तालिबान और सैनिकों के बीच होने वाले झड़प में 33 लोग मारे गये हैं।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान के फारयाब राज्य के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल करीम युरिश ने शुक्रवार को बताया है कि तालिबान के सदस्यों ने फारयाब राज्य के क़ैसार ज़िले में सैनिक ठिकाने पर हमला किया जिसकी वजह से 4 सैनिक मारे गये और एक अन्य घायल हो गया। 

प्रवक्ता ने बताया कि तालिबान के इस हमले के बाद झड़प शुरु हो गयी जिसमें तालिबान के 23 सदस्य मारे गये और 13 घायल हो गये। 

इसी मध्य कुन्दूज़ राज्य में इमाम साहब ज़िले की एक चेकपोस्ट पर तालिबान ने हमला कर दिया जिसमें 6 सैनिक मारे गये और 16 अन्य लापता हो गये। 

इसी प्रकार नीमरुज़ राज्य के खाशरूद ज़िले में एक बम धमाके में दो पुलिस कर्मी मारे गये और 6 अन्य घायल हो गये। 

अफगानिस्तान में यह झड़पें और हमलें एसी दशा में जारी हैं कि जब युद्ध खत्म करने के लिए अफगान सरकार और तालिबान के बीच 12 सितंबर से दोहा में शांति वार्ता शुरु हो चुकी है और अब तक जारी है अलबत्ता अभी तक दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं हुई है।  Q.A.

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए