पाकिस्तान में आतंकी कार्यवाही में 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए
पाकिस्तान के बलोचितस्तान प्रांत के गवादर में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में इस देश के कई सुरक्षाकर्मी मारे गए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को उत्तरी पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान क्षेत्र में सुरक्षाबलों के वाहन के मार्ग में होने वाले विस्फोट में कम से कम 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए। इसी बीच पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में इस देश की तेल एवं गैस कंपनी की रक्षा करने वालों पर अज्ञात सशस्त्र लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए।
पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इन आतंकवादी घटनाओं की निंदा करते हुए हमले में लिप्त लोगों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की है। याद रहे कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और ख़ैबर पख़्तूनखा प्रांतों में आतंकवादी गुटों के हमलों में अबतक बहुत से लोग मारे जा चुके हैं।