अफ़ग़ानिस्तान में अब तालेबान की सत्ता वापस नहीं आएगीः अब्दु्ल्ला-अब्दुल्ला
अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला-अब्दुल्लाह ने कहा है कि देश में अब तालेबान के दृष्टिगत शासन कभी भी सत्ता में नहीं आएगा।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला-अब्दुल्ला ने बताया है कि यह मात्र एक भ्रांति है कि अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के दृष्टिगत शासन व्यवस्था फिर लागू होगी। उन्होंने क़तर में जारी शांति वार्ता के बारे में कहा कि तालेबान की ओर से हिंसा में वृद्धि से शांति स्थापित नहीं हो सकती और तालेबान को यह बात समझ लेनी चाहिए कि इस काम से उनको किसी भी प्रकार की विशिष्टता नहीं मिल पाएगी। अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला-अब्दुल्ला ने कहा है कि तालेबान और सरकार के बीच शांति समझौता करने के लिए अफ़ग़ानिस्तान की जनता के अधिकारों को रौंदा नहीं जा सकता। उनका कहना था कि क़तर में जो प्रतिनिधिमण्डल गया है वह अफ़ग़ानी जनता का ही नेतृत्व करता है। अब्दुल्ला-अब्दुल्ला का यह कहना था कि देश से विदेशी सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर इस समय चर्चा की ज़रूरत नहीं है बल्कि इस बारे में बाद में चर्चा की जाएगी।
ज्ञात रहे कि क़तर की राजधारी दोहा में 12 सितंबर से तालेबान और अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के बीच शांति वार्ता आरंभ हुई है किंतु अभी तक दोनो पक्ष किसी भी समझौते तक नहीं पहुंच पाए हैं।