आतंकियों को मुसलमान नहीं समझा जाना चाहिएः पूर्व फ़्रान्सीसी राष्ट्रपति
फ़्रान्स के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रान्सवा होलांद ने ज़ोर देकर कहा है कि आतंकियों और मुसलमानों को एक नहीं समझा जाना चाहिए।
होलांद ने गुरुवार को फ़्रान्स के नीस शहर में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि आतंकवादी, एक धार्मिक युद्ध शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को मुसलमान समझने की कोशिश नहीं करना चाहिए। ज्ञात रहे कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने नीस शहर में चाक़ू से कई लोगों पर हमला करके तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसी तरह आवीन्यून शहर में पुलिस ने एक सशस्त्र व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। फ़्रान्स के राष्ट्रपति एमानोएल मैक्रां द्वारा इस्लाम व मुसलमानों की सबसे पवित्र हस्ती हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के अनादर के बाद फ़्रान्स में अब तक कई बार चाक़ुओं से हमले हो चुके हैं।
शुक्रवार की शाम को एक व्यक्ति ने राजधानी पेरिस में एक पुलिस अधिकारी पर दो चाक़ुओं से हमला कर दिया लेकिन पुलिस अफ़सर को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा। हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया। फ़्रान्स की सरकार ने आतंकवाद के ख़तरे को पूरे देश में इमरजेंसी के लेवल पर बढ़ा दिया है और पूरे फ़्रान्स में सुरक्षा बलों को चौकस कर दिया गया है। फ़्रान्स के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रां ने कहा है कि देश हमले की ज़द में है और जनता को आतंकवाद के मुक़ाबले में हार नहीं माननी चाहिए। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए