बाइडेन की कैबिनेट में कौन होगा, नाम आने शुरू हुए
अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में पड़े वोटों की गिनती अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन डेमोक्रिटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बाइडेन के व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ही उनकी कैबिनेट में कौन-कौन होगा किस पद पर होगा, अमेरिकी मीडिया में नाम आना शुरू हो गए हैं।
समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी मीडिया ने इस देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रिटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन द्वारा जब से चुनाव प्रचार शुरू किया गया था तब ही से उनकी कैबिनेट में कौन-कौन होगा यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। बाइडेन की चुनाव प्रचार टीम में मौजूद कई नेताओं के बारे में अमेरिकन मीडिया ने यह पहले से ही कहना आरंभ कर दिया था कि अगर बाइडेन चुनाव जीतते हैं तो उनकी कैबिनेट में इन नेताओं का नाम ज़रूर होगा। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बाइडेन द्वारा कही गई बातों का हवाला देते हुए लिखा था कि, बाइडेन का कहना है कि हम चुनाव ख़त्म होने का इंतेज़ार नहीं करेंगे, बल्कि हम मंत्रियों और अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर देंगे।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी सीनेटरों की संख्या ज़्यादा पाने में कामयाब हो जाए और सीनेट में उसकी बहुमत हो, इसलिए बाइडेन के लिए अपने मनपसंद लोगों को मंत्रालय देने का रास्ता आसान नहीं होगा। इस हिसाब से बाइडेन के पास उदारवादी लोगों को मंत्रालय सौंपने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। यही कारण है कि बाइडेन पहले ही कहा था कि वह अपनी कैबिनेट में दूसरी पार्टी के लोगों को भी शामिल करेंगे। इस बीच पोलिटीको पत्रिका ने दावा किया है कि इस बात की बहुत संभावना है कि सीनेटर एलिज़ाबेथ वॉर्न बाइडेन की कैबिनेट में वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी। इसी तरह समाजवादी डेमोक्रिटिक सीनेटर बर्नी सेंडर्स को श्रम और समाज कल्याण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपे जाने की बात की जा रही है। यह दोनों डेमोक्रेट पार्टी के प्रोग्रेसिव नेता हैं जो बांय बाज़ों के राजनैतिक धड़े में बिल्कुल फिट बैठते हैं।
दूसरी ओर एक अन्य उदारवादी नेता जिसका नाम वेबगा आकयूस ने लिया है वह लाएल बरिनॉर्ड (Lael Brainard) का जिनके बारे में कहा है कि इनको जो बाइडेन सरकार में वित्त मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है इसी तरह जो दूसरा नाम वेबगा आकयूस ने लिया है वह टोनी ब्लेनकर का नाम है जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि उनको बाइडेन अमेरिका का विदेश मंत्री बना सकते हैं। इसी तरह सूज़ान राइस का नाम भी अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में लिया जा रहा है। सूज़ान राइस बराक ओबामा के समय अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की सलाहकार थी। यह सभी अनुमान ऐसी स्थिति में लगाए जा रहे हैं कि अभी बाइडेन की आधिकारिक जीत का एलान नहीं हुआ है, लेकिन उनके व्हाइट हाउस पहुंचने को सुनिश्चित माना जा रहा है। (RZ)