जो बाइडेन की ज़िंदगी व राजनैतिक कैरियर पर एक नज़र
जोज़फ़ रॉबिनेट बाइडेन जुनियर 20 नवम्बर 1942 को हुआ था और वे 1973 से लेकर 2009 तक 36 साल तक डेलावेर राज्य से सिनेटर रहे हैं।
बाइडेन का संबंध डेमोक्रेटिक पार्टी से है और वे इससे पहले 1988 और 2008 में भी इस दल की ओर से राष्ट्रपति चुनाव का प्रत्याशी बनने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन तब वे सफल नहीं रहे थे। बाइडेन ने डेलावेर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उसके बाद सिराक्योस विश्वविद्यालय से क़ानून की डिग्री ली। वे सन 1972 में पहली बार डेलावेर से सिनेटर चुने गए और अमरीकी इतिहास के छठे सबसे युवा सिनेटर बने। वे इसके बाद छः बार और सिनेटर निर्वाचित हुए। लम्बे समय तक सिनेटर रहने के दौरान वे अमरीकी सिनेट की विदेश संबंध समिति के सदस्य और बाद में प्रमुख बने।
बाइडन ने 1991 में फ़ार्स की खाड़ी में शुरू हुए युद्ध का विरोध किया था लेकिन 1994 में बोस्निया के युद्ध में अमरीका व नेटो के हस्तक्षेप का समर्थन किया था। जो बाइडेन सन 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा के उपराष्ट्रपति के रूप में प्रत्याशी बने और सन 2009 में उन्होंने उपराष्ट्रपति के रूप में काम शुरू किया। ओबामा के साथ उन्होंने आठ साल तक उपराष्ट्रपति के रूप में काम किया। बाइडेन ने 25 अप्रैल 2019 को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना तीसरा चुनाव प्रचार आरंभ किया था और जून 2020 में उन्हें औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया गया। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए