रूस व ईरान के साथ बाइडन का रवैया कैसा होगा?
क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों के पर्यवेक्षकों का कहना है कि अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन, वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और उनकी नीतियों के विरीत विश्व मानचित्र पर अमरीका की पोज़ीशन को बहाल करने का इरादा रखते हैं।
टीकाकारों का कहना है कि अमरीका के वर्तमान और अगले राष्ट्रपति के बीच एक बहुत बड़ा अंतर है जो बाइडन की निजी ज़िंदगी से संबंधित नहीं है बल्कि आंतरिक व विश्व स्तर पर अमरीका की छवि बेहतर बनाने में डेमोक्रेट्स की ताक़त से संबंधित है और यह अमरीका की विदेश नीति में बदलाव से शुरू होगा जो ट्रम्प की नीति से बिलकुल अलग है। उधर रूस के मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि क्राइमा द्वीप को रूस में शामिल करने के कारण रूस के दसियों कूटनयिकों को अमरीका से निकाले जाने के बाद अमरीका व रूस के संबंधों में बहुत ज़्यादा खटास आ चुकी है।
रूस इस बात की ओर से निश्चिंत होना चाहेगा कि उसके संबंध में बाइडन का रवैया, ट्रम्प से अलग हो क्योंकि दोनों देशों के बीच अनेक विवादित मुद्दे हैं जो केवल रूस के पड़ोस में नहीं हैं बल्कि मध्यपूर्व, लेटिन अमरीका व उत्तरी एशिया तक फैले हुए हैं। इस आधार पर पुतीन सरकार, रूस के बारे में बाइडन के प्रस्तावों की प्रतीक्षा में है। इसी के साथ ईरान का परमाणु मामला भी है जिसमें रूस की अहम भूमिका है। अब सवाल यह है कि क्या बाइडन इस मामले को पुनः जीवित करेंगे या फिर इसे इसके हाल पर छोड़ देंगे और ट्रम्प सरकार पर इससे निकलने का आरोप लगाते रहेंगे और साथ ही तनाव कम करने के लिए ईरान व रूस की ओर से नई पहल का इंतेज़ार करेंगे?
ईरान में रणनैतिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के बारे में ईरान का दृष्टिकोण कई अहम बिंदुओं पर आधारित है। उनका कहना है कि डेमोक्रेट्स ने ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से ही ईरान के ख़िालफ़ दबाव और धौंस-धमकी की नीति अपनाई है जबकि रिपब्लिकंस भी ईरान पर दबाव डालने पर ही बल देते रहे हैं। इन टीकाकारों के अनुसार तेहरान का मानना है कि बाइडन, ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों के रवैये की अनदेखी नहीं करेंगे और पिछले चार साल में ट्रम्प ने जो नीतियां अपनाई हैं वे बाइडन को कुछ भी तेज़ी से बदलने से रोकती रहेंगी। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए