इस्राईल ने अब फेंका जाल नाइजर पर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92356-इस्राईल_ने_अब_फेंका_जाल_नाइजर_पर
कूटनीतिक संबन्ध स्थापित करने के उद्देश्य से इस्राईल ने अब अफ़्रीकी देश नाइजर का रुख़ किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०२० १८:२० Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने अब फेंका जाल नाइजर पर

कूटनीतिक संबन्ध स्थापित करने के उद्देश्य से इस्राईल ने अब अफ़्रीकी देश नाइजर का रुख़ किया है।

संचार माध्यमों के अनुसार ज़ायोनी शासन ने अफ़्रीका के एक मुस्लिम देश नाइजर के साथ गोपनीय वार्ता आरंभ की है।

फ़िलिस्तीन की "मआ" वेबसाइट के अनुसार इस्राईल के समाचारपत्र यदीऊत आहारूनूत ने अपने संस्करण में लिखा है कि कूटनीतिक संबन्ध स्थापित करने के उद्देश्य से इस्राईल के अधिकारी, अफ़्रीकी देश नाइजर के अधिकारियों से पिछले कुछ सप्ताहों से लगातार संपर्क में हैं।

इसी बीच सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान पिछले कुछ समय से नाइजर के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करके उनको इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं।  इसी बीच ज़ायोनी शासन के विदेश मंत्रालय ने आंकलन किया है कि अगला देश नाइजर ही होगा जो इस शासन के साथ अपने कूटनैतिक संबन्ध सामान्य करने जा रहा है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले संयुक्त अरब इमारात और बहरैन, डोनाल्ड ट्रम्प की उपस्थिति में इस्राईल से संबन्ध सामान्य करने की औपचारिक घोषणा कर चुके हैं।  वैसे पिछले कुछ वर्षों के दौरान इन देशों के इस्राईल के साथ गोपनीय संपर्क चले आ रहे थे जिन्हें बाद में उन्होंने सार्वजनिक कर दिया।