अफ़ग़ानिस्तान में आत्मघाती हमले, 31 फ़ौजियों सहित 34 मारे गए
अफ़ग़ानिस्तान में दो बम धमाकों में कम से कम 34 लोग मारे गए। मारे जाने वालों में ज़्यादातर फ़ौजी हैं। ये दोनों आत्मघाती धमाके थे।
अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के सूत्र के हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक़, एक हमलावर रविवार को ग़ज़्नी प्रांत के पूर्वी भाग में सेना की कमांडो इकाई की छावनी में विस्फोटक पदार्थ से लदी एक गाड़ी लेकर घुस गया और उसे धमाके से उड़ा दिया। इस हमले में 31 फ़ौजी मारे गए और 24 अन्य घायल हुए।
उधर दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के ज़ाबुल में रविवार को सुबह एक आत्मघाती ने प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताजान हक़बयात के कारवाँ को निशाना बनाया जिसमें 3 लोग मारे गए और 12 लोग घायल हुए। घालयों में बच्चे भी हैं। (MAQ/N)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!