नयी खोज, चीन से पहले अमरीका में फैला था कोरोना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92846-नयी_खोज_चीन_से_पहले_अमरीका_में_फैला_था_कोरोना
अमरीका में एक अध्ययन के अनुसार, इस देश में चीन से पहले ही कोरोना फैल चुका था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०२० ११:३१ Asia/Kolkata
  • नयी खोज, चीन से पहले अमरीका में फैला था कोरोना

अमरीका में एक अध्ययन के अनुसार, इस देश में चीन से पहले ही कोरोना फैल चुका था।

स्पूतनिक न्यूज़ एजन्सी के अनुसार दिसंबर सन 2019 में अमरीकी नागरिकों के खून के नमूनों की जांच से पता चला है कि कुछ लोग, कोविड-19 वायरस के फैलाव की घोषणा से पहले ही इस वायरस की लपेट में आ चुके थे।

चीन के अधिकारियों ने पहली बार 31 दिसबंर सन 2019 को बताया था कि वूहान में फेफड़े के रहस्यमय संक्रमण का पता चला है फिर बाद में पता चला कि इस बीमारी की वजह कोरोना वायरस है।

अमरीका में सरकारी तौर पर कोरोना का पहला केस 20 जनवरी सन 2020 में दर्ज किया था। उस समय कोविड-19 वायरस, वाशिंग्टन के एक अमरीकी नागरिक में पाया गया था जो कुछ ही दिन पहले चीन से लौटा था।

अमरीका में रोग और नियंत्रण विभाग सीडीसी के शोधकर्ताओं ने 13 दिसंबर सन 2019 से 17 जनवरी सन 2020 के बीच  अमरीका  में रेड क्रास सोसायटी को रक्तदान के रूप में मिले रक्तों के नमूनों की जांच के दौरान पता चला है कि उनमें से 106 लोगों के खून में कोरोना से लड़ने वाले एन्टी बॉडी मिले हैं। इनमें से 39 सैंपल, कैलीफोर्निया के थे।

शोधकर्ताओं ने अधिक जांच के बाद पाया है कि कुछ लोगों के खून में कोविड -19 के वायरस मौजूद हैं इस लिए उनका कहना है कि यह कहा जा सकता है कि अमरीका में दिसंबर के महीने के आरंभ से ही वायरस मौजूद था।

याद रहे फ्रांस और इटली में भी पहले इस प्रकार के अध्ययन में पता चला है कि इन देशों में भी दिसंबर के आरंभ से ही कोरोना फैल रहा था।Q.A. 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए