तालेबान के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही का आदेश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i9292-तालेबान_के_ख़िलाफ़_सख़्त_कार्यवाही_का_आदेश
अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने इस देश की सेना को तालेबान के ख़िलाफ़ ज़मीनी और हवाई कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१६ १२:४२ Asia/Kolkata
  • तालेबान के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही का आदेश

अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने इस देश की सेना को तालेबान के ख़िलाफ़ ज़मीनी और हवाई कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ग़ान राष्ट्रपति के मीडिया विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ़ ग़नी ने इस देश के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाक़ात में अफ़ग़ानिस्तान के शत्रुओं विशेषकर तालेबान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने पर बल दिया है।

उन्होंने तालेबान के साथ शांति वार्ता के परिणामहीन रहने का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 18 महीनों के दौरान सुरक्षा, स्थिरता व शांति की स्थापना के लिए बहुत कोशिश की गई लेकिन तालेबान गुट शांति के लिए तैया नहीं है।

अशरफ़ ग़नी ने तालेबान को विद्रोही बताते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बलों को चाहिए कि वे आतंकियों के वित्तीय स्रोत व उनके ठिकानों को नष्ट करें और इसी प्रकार उनकी आवाजाही को भी बंद करें।

अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने ऐसी स्थिति में आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ कार्यवाही तेज़ करने पर बल दिया है कि पिछले हफ़्ते काबुल में आतंकवादी हमले में 400 से ज़्यादा लोग हताहत व घायल हुए।

तालेबान गुट ने इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की थी।(MAQ/N)