लंदन, साल के पहले दिन चाक़ू से हमला, 3 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i93491-लंदन_साल_के_पहले_दिन_चाक़ू_से_हमला_3_घायल
सेंट्रल लंदन में एक चाक़ू हमले में घायल होने वाले दो पुरुषों और एक महिला को अस्पताल ले जाया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०२१ १४:२३ Asia/Kolkata
  • लंदन,  साल के पहले दिन चाक़ू  से हमला,  3 घायल

सेंट्रल लंदन में एक चाक़ू हमले में घायल होने वाले दो पुरुषों और एक महिला को अस्पताल ले जाया गया है।

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, लंदन एंबुलैंस सर्विस का कहना है कि शुक्रवार को तड़के, अजूर रोड पर हमले की रिपोर्ट के बाद, घटनास्थल पर एंबुलैंस को रवाना किया गया, जिसने घायल दो पुरुषों और एक महिला को अस्पताल पहुंचाया, अभी तक इन तीनों की घायलों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक़, पुलिस, अग्निशमन और एंबुलेंस सेमोर रोड के चौराहे के पास मौजूद हैं, और दोनों दिशाओं में ट्रैफ़िक बंद है।

वेस्टमिंस्टर पुलिस ने चाक़ू हमले की पुष्टि की है, और ऑर्डर-60 जारी किया है, जिसके तहत पुलिस को ऑपरेशन करने, किसी को रोकने और तलाशी लेने का अधिकार हासिल हो जाता है।

स्थानीय मीडिया ने अपुष्ट रिपोर्टों में इस संबंध में एक महिला को हिरासत में लिए जाने की सूचना दी है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए