अफगानिस्तान में तालिबान के 18 कमांडर मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i93495-अफगानिस्तान_में_तालिबान_के_18_कमांडर_मारे_गये
अफगानिस्तान में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०२१ १६:०३ Asia/Kolkata
  • अफगानिस्तान में तालिबान के 18 कमांडर मारे गये

अफगानिस्तान में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रान्त के गर्वनर ने बताया है कि पचीरागाम में  इस देश की सेना के हवाई हमले में 18 विदेशी आतंकवादी और तालिबान के कमांडर मारे गये। 

ज़ियाउलहक़ अम्रखैल ने ट्वीट किया है कि पिछली रात, अफगान सेना के युद्धक विमानों ने " वलीनावा" इलाक़े में तालिबान के कमांडरों और विदेशी आतंकवादियों की एक बैठक पर बमबारी की जिसमें 18 लोग मारे गये। 

नंगरहार प्रान्त के गर्वनर ने बताया कि यह लोग सेना पर हमले की योजना बना रहे थे लेकिन सूचना मिलने के बाद सेना ने उन पर हमला कर दिया। 

उन्होंने बताया कि तालिबान ने अपने साथियों के शव को वही छोड़ रखा है और अभी तक लाशें उठाने में कामयाब नहीं हुए हैं। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए