अमेरिकी सैनिकों ने दाइश को अपनी छावनी में स्थानांतरित कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i93582-अमेरिकी_सैनिकों_ने_दाइश_को_अपनी_छावनी_में_स्थानांतरित_कर_दिया
दाइश ने अमेरिकी सैनिकों की छावनी को अपना नया घोंसला बनाया
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०५, २०२१ २३:२८ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी सैनिकों ने दाइश को अपनी छावनी में स्थानांतरित कर दिया

दाइश ने अमेरिकी सैनिकों की छावनी को अपना नया घोंसला बनाया

अमेरिकी सैनिकों ने कुख्यात आतंकवादी गुट दाइश के दसियों सदस्यों को सीरिया के उत्तर से स्थानांतरित करके इस देश के दक्षिण पूर्व में स्थित अपनी ग़ैर क़ानूनी छावनी में स्थानांतरित कर दिया है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सैनिकों ने बक्तरबंद वाहनों और कड़ी सुरक्षा में दाइश के दसियों आतंकवादियों को हसके प्रांत के दो जेलों “अलबुल्ग़ार” और “अश्शदारी” से निकाल कर अपनी छावनी “अत्तनफ” में पहुंचा दिया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सैनिकों ने इससे पहले दाइश के कुछ आतंकवादी तत्वों को हेलीकाप्टर से हसके प्रांत से निकाल कर अत्तनफ़ छावनी में स्थानांतरित कर दिया था।

अमेरिकी सैनिक सीरिया के डेमोक्रेटिक कुर्द बलों के साथ ग़ैर कानूनी रूप से सीरिया के उत्तर और पूर्व में मौजूद हैं और सीरिया के तेल स्रोतों की लूट- खसोट के अलावा स्थानीय लोगों के खिलाफ कार्यवाहियां करते हैं।

अमेरिकी सैनिक आतंकवादियों का समर्थन करके क्षेत्र में अपनी योजनाओं को व्यवहारिक बनाने के लिए उनका प्रयोग हथकंडे के रूप में करते हैं। MM