रूस ईरान को और कौन-कौन से हथियार दे रहा है?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i9409-रूस_ईरान_को_और_कौन_कौन_से_हथियार_दे_रहा_है
रूस, ईरान को एस-300 मीज़ाईल सिस्टम के साथ-साथ कुछ ऐसे हथियार देने जा रहा है जो संयुक्त राष्ट्र संघ की हथियारों की प्रतिबंधित सूचि से बाहर हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१६ ११:३१ Asia/Kolkata
  •  रूस ईरान को और कौन-कौन से हथियार दे रहा है?

रूस, ईरान को एस-300 मीज़ाईल सिस्टम के साथ-साथ कुछ ऐसे हथियार देने जा रहा है जो संयुक्त राष्ट्र संघ की हथियारों की प्रतिबंधित सूचि से बाहर हैं।

अलआलम के अनुसार, रूस के सैन्य प्रौद्योगिकी फ़ेडरल सहयोग विभाग के प्रमुख एलेक्सांद्र फ़ूमैन ने बल देकर कहा है कि इस बात की संभावना पाई जाती है कि रूस, एस-300 मीज़ाईल रक्षा तंत्र के साथ ही साथ वे हथियार भी ईरान को देगा जो अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों की दृष्टि से मान्य हैं।

S300 तेहरान

स्पुटनिक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, एलेक्सांद्र फ़ूमैन ने कहा “सिर्फ़ मान्य हथियारों के निर्यात की बात है जो संयुक्त राष्ट्र संघ की हथियारों की प्रतिबंधित सूचि में शामिल न हों।” (MAQ/N)


S300 तेहरान
S300 तेहरान