अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा, तालेबान के हमले में 16 हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i94456-अफ़ग़ानिस्तान_में_हिंसा_तालेबान_के_हमले_में_16_हताहत_और_घायल
अफ़ग़ानिस्तान में एक बार फिर तालेबान की कार्यवाही में कम से कम दो लोग मारे गए जबकि चौदह अन्य घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०२१ १४:४० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा, तालेबान के हमले में 16 हताहत और घायल

अफ़ग़ानिस्तान में एक बार फिर तालेबान की कार्यवाही में कम से कम दो लोग मारे गए जबकि चौदह अन्य घायल हो गए।

काबुल से हमारे संवाददाता के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के फ़ारयाब प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल करीम यूरिश ने बताया है कि रविवार को दोपहर में फ़ारयाब के अलमार नगर के बाज़ार में तालेबान की ओर से किये गए मोर्टार हमले में 16 आम लोग हताहत और घायल हुए। 

उन्होंने बताया कि तालेबान के इस हमले में 2 आम लोग मारे गए तथा 14 अन्य घायल हो गए।  उन्होंने कहा कि घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। 

अब्दुल करीम के अनुसार इस हमले में कुछ दुकानों को भी नुक़सान पहुंचा है।

याद रहे कि उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के फ़ारयाब प्रांत में तालेबान और सरकारी सुरक्षाबलों के बीच झड़पों के कारण इस प्रांत के हज़ारों परिवार पलायन करने पर मजबूर हुए हैं। 

फ़ारयाब अफ़ग़ानिस्तान के उन अशांत प्रांतों में से है जहां पर तालेबान की उपस्थिति और सक्रियता अधिक है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए