रूस ने दी यूरोपीय संघ को अबतक सबसे बड़ी चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i94980-रूस_ने_दी_यूरोपीय_संघ_को_अबतक_सबसे_बड़ी_चेतावनी
रूस के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर यूरोपीय संघ ने रूस के ख़िलाफ़ कोई नया प्रतिबंध लगाया तो मास्को इस संघ से अपने संबंधों को समाप्त करने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १२, २०२१ ११:१४ Asia/Kolkata
  • रूस ने दी यूरोपीय संघ को अबतक सबसे बड़ी चेतावनी

रूस के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर यूरोपीय संघ ने रूस के ख़िलाफ़ कोई नया प्रतिबंध लगाया तो मास्को इस संघ से अपने संबंधों को समाप्त करने के लिए तैयार है।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लारोवफ़ ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह मास्को के ख़िलाफ़ कोई भी नई कार्यवाही करने से बचें। लारोवफ़ ने कहा है कि अगर हमपर फिर से नए प्रतिबंध लगाए जाते हैं जो हमारे आर्थिक हितों को नुक़सान पहुंचा सकते हैं तो ऐसी स्थिति में मास्को यूरोपीय संघ से अपने संबंधों को समाप्त करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम विश्व से अलग थलग होना नहीं चाहते हैं लेकिन फिर भी हमे इसके लिए तैयार रहना चाहिए। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि अगर हम शांति चाहते हैं तो हमे युद्ध के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने हाल ही में इस बात पर बल दिया था कि यूरोपीय संघ रूस की पुतीन सरकार के कट्टर विरोधी एलेक्सी नावलनी की गिरफ़्तारी का विरोध करते हुए मास्को पर नए प्रतिबंध लगा सकता है। बोरेल ने दावा किया था कि मास्को और ब्रेसेल्स के बीच संबंध बंद गली में पहुंच गए हैं और रूस यूरोपीय संघ के साथ अपने संबंधों और सहयोग लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। (RZ)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए